• Home
  • News
  • Goa nightclub fire: The deaths of 20 employees and five tourists devastated many families! The untimely deaths of five young men from Uttarakhand shocked the entire state.

गोवा नाइटक्लब अग्निकाण्डः 20 कर्मचारियों और 5 पर्यटकों की मौत से उजड़े कई परिवार! उत्तराखंड के पांच युवकों की असमय मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोरा

  • Awaaz Desk
  • December 08, 2025
 Goa nightclub fire: The deaths of 20 employees and five tourists devastated many families! The untimely deaths of five young men from Uttarakhand shocked the entire state.

नई दिल्ली। गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्‍लब में हुए भीषण अग्निकाण्ड में 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से पांच का अस्‍पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं एक शख्‍स को छुट्टी दे दी गई है। इस भीषण अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों की पहचान हो गई है। इस घटना में 20 कर्मचारियों और पांच पर्यटकों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नाइटक्‍लब अग्निकांड में अपनी जान गंवाने वाले पांच पर्यटकों में से चार दिल्‍ली और एक कर्नाटक से थे। वहीं नाइटक्‍लब के 20 लोगों की भी इस घटना में मौत हो गई है। इनमें उत्तराखंड के 5, झारखंड और असम के तीन-तीन, महाराष्‍ट्र और उत्तर प्रदेश के दो-दो और पश्चिम बंगाल का एक शख्‍स शामिल है। साथ ही मृतक कर्मचारियों में से चार नेपाल के भी हैं। पुलिस ने बताया कि अभी तक पांच लोगों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों में पांच लोग उत्तराखण्ड के भी हैं। बताया जाता है कि ये सभी उस क्लब में कर्मचारी थे। इसमें जान गंवाने वालों में जितेंद्र सिंह, सुमित नेगी, मनीष सिंह, सतीश सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। इनमें मनीष सिंह चंपावत के रहने वाले थे। जबकि जितेंद्र और सतीश सिंह टिहरी के रहने वाले थे।


संबंधित आलेख: