• Home
  • News
  • Good News: Indians got exemption in America visa, will also get rid of difficult questions asked during interview

गुड न्यूज:अमेरिका वीजा में मिली भारतीयों को छूट,इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने वाले कठिन सवालों से भी मिलेगा छुटकारा

editor
  • Kanchan Verma
  • February 28, 2022 07:02 AM
Good News: Indians got exemption in America visa, will also get rid of difficult questions asked during interview

अमेरिकी वीजा पाना एक जटिल प्रक्रिया रही है,खासकर उन लोगो के लिए जिन्होंने कभी विदेश यात्रा नही की। बिना ट्रेवल हिस्ट्री अमेरिका का वीजा हासिल करना  टेढ़ी खीर जैसा है,लेकिन इस साल अमेरिका से वीजा को लेकर गुड न्यूज सामने आई है। अब अमेरिका चुनिंदा श्रेणी के पात्रों को आसानी से वीजा दे देगा,साथ ही वीजा इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कठिन सवालों से भी भारतीयों को अब छुटकारा मिल सकेगा। 
अमेरिका में दक्षिण एशियाई समुदाय के नेता और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के एशियाई अमेरिकी मामलों के सलाहकार अजय जैन भूटोरिया ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के दक्षिण मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनल लू के सामने कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में वीजा संबंधी समस्याओं को उठाया।बैठक के दौरान भूटोरिया ने अमेरिका और भारत के बीच लोगों से लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने के लिए डोनल लू के साथ चर्चा की। उन्होंने दक्षिण मध्य एशिया में अमेरिका और भारत दोनों के साथ मिलकर काम करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों मजबूत लोकतंत्र हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को साझा करते हैं और एशिया प्रशांत क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करते हैं।
नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास की वेबसाइट पर जारी एक सूचना के अनुसार, 'नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास और चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता व मुंबई स्थित वाणिज्य दूतावास वर्ष 2022 के योग्य आवेदकों को साक्षात्कार देने की छूट का उपयोग करने की अनुमति देने के लिए 20,000 से अधिक ड्राप बाक्स लगाएंगे। 31 दिसम्बर तक इंटरव्यू में छूट लागू रहेगी। अगर पहले कभी आवेदक का वीजा खारिज नही हुआ है तो उस पात्र को इसका लाभ मिलेगा।

 अमेरिका ने इस वर्ष 31 दिसंबर तक छात्र (एफ, एम, और अकादमिक जे), पेशेवर (एच -1, एच -2, एच -3 और एल) नामी कलाकार (ओ, पी, और क्यू) श्रेणी के पात्र भारतीय वीजा आवेदकों को इंटरव्यू से छूट दी है।


संबंधित आलेख: