• Home
  • News
  • Good news: Now passengers will be able to order food in train through WhatsApp too! Railway has released the number, read how you can take advantage of it

काम की खबरः अब ट्रेन में वाॅट्सअप से भी फूड आर्डर कर सकेंगे यात्री! रेलवे ने जारी किया नंबर, पढ़ें कैसे उठा सकते हैं इसका फायदा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 07, 2023 10:02 AM
 Good news: Now passengers will be able to order food in train through WhatsApp too! Railway has released the number, read how you can take advantage of it

नई दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे ने वॉट्सअप फूड डिलीवरी सिस्टम लॉन्च किया है। यानी यात्री अब वॉट्सअप पर ही फूड का ऑर्डर दे सकेंगे। इसके लिए यात्री को अपना पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करना होगा। रेल मंत्रालय के मुताबिक भारतीय रेलवे ने अपने कस्टमर्स के लिए ई-कैटरिंग सर्विस को और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए ये पहल की है। इसके लिए बिजनेस वॉट्सअप नंबर शुरू किया गया है। यात्री 8750001323 पर फूड ऑर्डर कर सकते हैं। बता दें कि भारतीय रेलवे के PSU, IRCTC ने इसके लिए विशेष रूप से वेबसाइट बनाई है। रेलवे ने www.ecatering.irctc.co.in के साथ-साथ अपने ई-कैटरिंग ऐप फूड ऑन ट्रैक के माध्यम से ई-कैटरिंग सेवाएं शुरू की हैं। भारतीय रेलवे ने शुरुआत में वॉट्सअप कम्युनिकेशन के माध्यम से ई-कैटरिंग सर्विसेज के लिए दो फेज की योजना बनाई है। पहले फेज में ग्राहकों के उस नंबर पर मैसेज भेजा जाएगा, जिसके जरिए टिकट ई-टिकट बुक किया गया है। इस मैसेज में उन्हें एक लिंक www.ecatering.irctc.co.in भेजा जाएगा, जिसपर क्लिक करके यात्री ई-कैटेरिंग सर्विस को चुन सकेंगे। इस ऑप्शन के साथ यात्री स्टेशनों पर मौजूद अपने पसंदीदा रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को अलग से ऐप डाउनलोड करने की जरुरत नहीं होगी।


संबंधित आलेख: