• Home
  • News
  • Goodbye Bhan: Malkhan Singh of 'Bhabhi Ji Ghar Par Hain' TV show passes away! Sudden attack while playing cricket in the morning, died before reaching the hospital

अलविदा भानः ‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी शो के मलखान सिंह का निधन! सुबह क्रिकेट खेलते वक्त अचानक पड़ा दौरा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 23, 2022 08:07 AM
Goodbye Bhan: Malkhan Singh of 'Bhabhi Ji Ghar Par Hain' TV show passes away! Sudden attack while playing cricket in the morning, died before reaching the hospital

नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मलखान सिंह (दीपेश भान) अब हमारे बीच नहीं रहे। बताया जा रहा है कि आज सुबह क्रिकेट खेलते वक्त वह गिर पड़े और उनकी नाक से खून निकलने लगा। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे पहले कल शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने शो की शूटिंग भी की थी। यह भी बताया जाता है कि दीपेश फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव थे और शनिवार सुबह वो जिम से आने के बाद क्रिकेट खेलने गए थे।

एक्टर के निधन की पुष्टि शो के असिस्टेंट डायरेक्टर अभिनीत ने की है। साथ ही शो में टीका सिंह का किरदार निभाने वाले वैभव माथुर ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा, हां, अब वो नहीं रहे। इस पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहता, क्योंकि बोलने को कुछ बचा ही नहीं है।

बता दें कि भाभी जी घर पर हैं शो से पहले एक्टर मलखान सिंह ने 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूतवाला,' 'एफआईआर' समेत बिंदास टीवी के 'चैंप' और 'सुन यार चिल मार' जैसे शो में काम किया था। साल 2007 में आई फिल्म 'फालतू उटपटांग चटपटी कहानी' में भी दीपेश ने काम किया था। साथ ही वो आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के एड में भी नजर आए थे।


संबंधित आलेख: