• Home
  • News
  • Goodbye Kaushik: Renowned actor Satish Kaushik is no more! Had come to Delhi to attend a family function, had a heart attack at midnight

अलविदा कौशिकः नहीं रहे जाने-माने अभिनेता सतीश कौशिक! फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे दिल्ली, आधी रात को पड़ा हार्ट अटैक

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 09, 2023 05:03 AM
 Goodbye Kaushik: Renowned actor Satish Kaushik is no more! Had come to Delhi to attend a family function, had a heart attack at midnight

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बुधवार देर रात 1ः30 बजे दिल्ली में अंतिम सांस ली। खबरों की मानें तो उन्हें देर रात हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे दिल्ली में एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने आए थे। फिलहाल उनका शव दिल्ली के दीनदयाल अस्पताल में रखा है। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली से मुंबई ले जाया जाएगा। आज दोपहर 3 से 6 बजे के बीच वर्सोवा में श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। स्कूली पढ़ाई दिल्ली में हुई थी। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। 2 साल की उम्र में उनके बेटे का निधन हो गया था। इससे पहले 7 मार्च को जावेद अख्तर की तरफ से जानकी कुटीर जुहू में आयोजित की गई होली पार्टी में सतीश कौशिक शामिल हुए थे। उन्होंने इस सेलिब्रेशन के फोटोज ट्वीट किए थे, जिसमें वे फिट नजर आए थे। उन्होंने लिखा था कि जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी की तरफ से रखी गई पार्टी में रंगबिरंगी खुशनुमा होली का मजा उठाया। न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और रिचा चड्‌ढा से मिला। सभी को होली की शुभकामनांए। अनुपम खेर ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि जानता हूं, मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति! 


संबंधित आलेख: