• Home
  • News
  • Goodbye Paintal: Shakuni Mama of Mahabharata is no more! He breathed his last at the age of 78, the last rites will be held in Mumbai at 4 pm.

अलविदा पेंटलः नहीं रहे महाभारत के शकुनि मामा! 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शाम 4 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 05, 2023 06:06 AM
Goodbye Paintal: Shakuni Mama of Mahabharata is no more! He breathed his last at the age of 78, the last rites will be held in Mumbai at 4 pm.

नई दिल्ली। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का रोल करने वाले फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि दो दिन पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबरें सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी। शुक्रवरा को एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। इसी बीच गूफी पेंटल के भतीजे हितेन ने उनकी सेहत के बारे में जाकारी भी दी थी। हितेन ने बताया था कि, चाचा गूफी पेंटल को पहले से दिल और किडनी से रिलेटेड बीमारी से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों का वो इलाज करवा रहे हैं। एक्टर के निधन की खबर उनके भतीजे हितेन ने भी पुष्टि कर दी है। हितेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा है-  महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। बता दें, एक्टर का पूरा नाम सरबजीत गूफी पेंटल था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक का एक्टर का आज शाम 4 बजे मुंबई में ही अंतिम संस्कार होगा। एक हफ्ते पहले गूफी की तबियत बिगड़ी थी। उस वक्त वे फरीदाबाद में थे। पहले उन्हें फरीदाबाद के एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। फिर कंडीशन खराब होने पर उन्हें मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। 


संबंधित आलेख: