• Home
  • News
  • Governor and CM Dhami hoisted the flag on Republic Day! Congratulated the people of the state

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल और सीएम धामी ने किया ध्वजारोहण! प्रदेशवासियों को लोगों को दी बधाई 

editor
  • Tapas Vishwas
  • January 26, 2024 12:01 PM
Governor and CM Dhami hoisted the flag on Republic Day! Congratulated the people of the state

उत्तराखंड में भी गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर कोई तिंरगे के रंग में रंगा नजर आया. वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने राजभवन में ध्वजारोहरण किया। साथ ही राज्यपाल और सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। 75वां गणतंत्र दिवस के आवास पर देशभर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री आवास में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद 9:30 बजे राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं ध्वजारोहण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास के कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। साथ ही प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज का यह दिन बहुत खास है क्योंकि 75 साल हमें अमृत काल और संकल्प के लिए प्रेरित करता है। देश में हुए G-20 की बैठकों में भारत के भविष्य का रोड मैप तैयार किया गया। देश में विकास को लेकर कई बड़े काम किए गए हैं। साल 2023 उत्तराखंड के लिए उपलब्धि भरा रहा। क्योंकि यहां साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही कहा कि हमारी मातृ शक्ति, युवा शक्ति और पूर्व सैनिकों की शक्ति का प्रदेश में बड़ा योगदान है। 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक बड़ा मौका है जब गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांस के राष्ट्रपति आए हैं। ऐसे में सभी भारतीय, फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत और अभिनंदन करते हैं। जो थीम महिलाओं को आगे बढ़ाने की है, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के महिला उत्थान को आगे बढ़ाने के लिया हरसंभव प्रयास किए जा रहा हैं। पिछले साढ़े नौ साल में हर क्षेत्र मातृशक्ति को समर्पित रहा है। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। साथ ही सीएम धामी ने संविधान निर्माताओं को भी नमन किया। 


संबंधित आलेख: