• Home
  • News
  • Green Cards for vehicles will be issued starting March 23; entry to the Char Dham Yatra will be denied without a card.

23 मार्च से बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, बिना कार्ड नहीं मिलेगी चारधाम यात्रा में एंट्री

editor
  • Tapas Vishwas
  • March 18, 2026 11:03 AM
Green Cards for vehicles will be issued starting March 23; entry to the Char Dham Yatra will be denied without a card.

उत्तराखंड चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में यात्रा पर जाने वाले व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू की जाएगी।

एआरटीओ कार्यालय में 23 मार्च को सुबह 11 बजे से ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य विधिवत रूप से शुरू होगा। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले सभी व्यावसायिक सवारी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन स्वामी और चालक 23 मार्च से सभी कार्य दिवसों में अपने वाहनों का निरीक्षण करवाएं। इसके साथ ही सभी आवश्यक वैध दस्तावेज लेकर निर्धारित स्थल पर पहुंचकर ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य यात्रा के दौरान वाहनों की तकनीकी स्थिति सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना है। ग्रीन कार्ड जारी करने से केवल फिट और नियमों के अनुरूप वाहन ही यात्रा मार्ग पर चल सकेंगे, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा की सुगमता दोनों सुनिश्चित होंगी।


संबंधित आलेख: