• Home
  • News
  • Guldar made a three-year-old child playing in the courtyard a morsel

गुलदार ने आंगन में खेल रही तीन साल की मासूम को बनाया निवाला 

editor
  • Tapas Vishwas
  • September 05, 2023 08:09 AM
Guldar made a three-year-old child playing in the courtyard a morsel

पौड़ी जिले में गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं श्रीनगर के ढिकाल गांव में गुलदार ने तीन साल की बच्ची को निवाला बनाया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची की मौते के बाद लोगों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। गौर हो कि श्रीनगर के ढिकाल गांव में तीन साल की आइशा पुत्री गणेश नेगी आंगन में खेल रही थी तभी गुलदार ने घात लगाकर बच्ची को निवाला बनाय। घटना के समय आइसा के मम्मी और चाचा घर पर ही थे। लेकिन उनके शोर करने तक गुलदार बच्ची को लेकर काफी दूर निकल गया था। ढिकाल गांव के पूर्व प्रधान चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बनाया था। वहीं गुलदार आए दिन क्षेत्र में दिखाई दे रहा था।  वहीं गुलदार को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वहीं क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वन विभाग को प्रभावित परिवार की हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग के रेंजर ललित नेगी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी मिली है। विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन कर दिया है। जल्द गुलदार को पकड़ लिया जाएगा। साथ ही फौरी तौर पर परिजनों को डेढ़ लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। 


संबंधित आलेख: