• Home
  • News
  • Haldwani: NUJ will organize a grand program on World Environment Day! People will be made aware, journalists doing excellent work will be honored

हल्द्वानीः विश्व पर्यावरण दिवस पर एनयूजे आयोजित करेगा भव्य कार्यक्रम! लोगों को किया जायेगा जागरूक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार होंगे सम्मानित

  • Awaaz24x7 Team
  • May 18, 2023
Haldwani: NUJ will organize a grand program on World Environment Day! People will be made aware, journalists doing excellent work will be honored

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑल जर्नलिस्टस एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों व नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसी परिपेक्ष में बुधवार को यूनियन की जिलाध्यक्ष दया जोशी की अध्यक्षता में हल्द्वानी कोऑपरेटिव सोसायटी के मीटिंग हॉल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। वही लालकुआं के नगर अध्यक्ष मुन्ना अंसारी ने बताया कि 30 मई को पत्रकारिता दिवस पर लालकुआं में भी एक आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दया जोशी, कोषाध्यक्ष ईश्वरी दत्त भट्ट, महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी आनंद बत्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मानंद खोलिया, शंकर पांडे आदि मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: