हल्द्वानीः समाजसेवियों ने एक और लावारिस शव का किया दाह संस्कार! पिछले दिनों जंगल में मिली थी महिला की लाश, पांच माह में 33 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
हल्द्वानी। शहर में आज एक बार फिर समाजसेवियों ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार किया। समाजसेवी हेमंत गोनिया के अनुसार विगत 7 मई को नैनीताल रोड कालाढूंगी के पास जंगल में एक महिला की लाश मिली थी, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुशीला तिवारी अस्पताल में रखा गया था। गोनिया ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए तीन दिन शव यहां रखा, लेकिन महिला कोई भी परिचित यहां नहीं पहुंचा। कहा कि आज नगर मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, संजय जयसवाल, दिशा सामाजिक संगठन, मुक्ति धाम समिति, समाजसेवी संगठन हल्द्वानी ने उक्त शव का हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया। समाजसेवी गोनिया ने बताया कि तमाम संगठनों के साथ मिलकर उन्होंने विगत पांच माह के अंदर 33 लावारिस लाशों का दाह संस्कार किया है।