• Home
  • News
  • Haldwani: Teacher Honors 2026! Outstanding teachers, including Twinkle Dalakoti, felicitated; selection based on student voting.

हल्द्वानी:शिक्षक सम्मान-2026! ट्विंकल डालाकोटी समेत उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान!विद्यार्थियों की वोटिंग से हुआ चयन

editor
  • Kanchan Verma
  • September 30, 2026 12:09 PM
Haldwani: Teacher Honors 2026! Outstanding teachers, including Twinkle Dalakoti, felicitated; selection based on student voting.

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में ‘अमर उजाला’ के सहयोग से शिक्षक सम्मान-2026 समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विद्यार्थियों की वोटिंग के माध्यम से चुने गए उत्कृष्ट शिक्षकों को सीनियर और जूनियर कैटेगरी में सम्मानित किया।

शिक्षिका ट्विंकल डालाकोटी 

कार्यक्रम में सीनियर कैटेगरी में दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी की प्रधानाचार्य रंजना शाही,भौतिक विज्ञान की शिक्षिका ट्विंकल डालाकोटी समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मान मिला। इन सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों के चयन के आधार पर शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया।

समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के समर्पण, उनके प्रयासों और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में निभाई जा रही भूमिका को रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों की ओर से वोटिंग के जरिए उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किए जाने को उनके योगदान के प्रति सम्मान और विश्वास के रूप में देखा गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण और युवाओं के भविष्य को दिशा देने में शिक्षकों के महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना रहा। समारोह में शिक्षा जगत से जुड़े कई शिक्षक और शिक्षाविद मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: