हल्द्वानी: उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो ने हल्द्वानी जेल का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो ने मंगलवार को हल्द्वानी जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों से वार्ता कर रसोई घर और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को परखा, साथ ही उपाध्यक्ष महिला आयोग को महिला बंदियों द्वारा खाने-पीने, रहने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। महिला कैदियों द्वारा जेल में दी जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और जेल परिसर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और बंदियों से निःशुल्क विधिक सहायता के सम्बंध में बात की। उपाध्यक्ष महिला आयोग शायरा बानो ने सभी सुविधाओं पर संतोष जताया। इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, जेलर आरपी सैनी आदि उपस्थित थे।