हल्द्वानी:रिश्तों की गर्माहट!हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 पैनल के सदस्यों द्वारा ज़रूरतमंदों को बांटे गए वस्त्र!पैनल ने कहा मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा
हल्द्वानी:15/1/2023
शीतलहर चलने से इनदिनों ठंड बढ़ गई है। हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले और सड़कों पर रात गुजारने वालों और गरीब ज़रूरतमंदों की परेशानी भी बढ़ गई है। इनकी परेशानी को देखते हुए विगत वर्षों की भांति ही हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 द्वारा रिश्तों की गर्माहट मुहिम के तहत आज हल्द्वानी स्थित आंवला चौकी गेट पर झुग्गी में रहने वाले ज़रूरतमंदों को वस्त्र वितरित किये गए।

इस मौके पर हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 पैनल के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है, ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना पुण्य का काम है।

हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 पैनल के सभी सहयोगियों ने अपने अपने स्तर पर इस मुहिम को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग दिया।साथ ही सभी ने ये अपील भी की कि ज़रूरतमंदों का अपने स्तर पर ध्यान रखते हुए समाजिक ज़िम्मेदारी निभाए।

इस मौके पर हल्द्वानी ऑनलाइन 2011 पैनल के अमित खोलिया,अमित पांडे,आमिर रमी,रोहन तनय, कमल उप्रेती, दीपू बोरा,जगबीर सिंह,हिमांशु, राकेश पंत,नीरज नेगी,केदार मेहरा,राकेश रावत,दीपक जोशी इत्यादि मौजूद रहे।