हैप्पी बर्थडेः 95 के हुए आडवाणी! प्रधानमंत्री मोदी ने घर जाकर दी शुभकामनाएं! 40 मिनट तक साथ रहे दोनों, केक काटा
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 95 साल के हो गए। देशभर में प्रशंसक धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घर जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी करीब 40 मिनट उनके साथ रहे और केक काटा। मोदी के अलावा राजनाथ सिंह भी आडवाणी के घर पहुंचे। राजनाथ सिंह ने आडवाणी के साथ फोटो ट्वीट किया कि मैं भगवान से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की कामना करता हूं। आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था। 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में 7वें उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले 1998 से 2004 के बीच NDA सरकार में गृहमंत्री रहे। वे भाजपा के फाउंडर मेंबर्स में शामिल हैं। 2015 में उन्हें पद्म विभूषण मिला था। बता दें कि आडवाणी के हर जन्मदिन पर PM मोदी उनके घर जाकर बधाई देते हैं। भाजपा के नेताओं के साथ मिलकर PM केक भी कटवाते हैं। पिछले जन्मदिन पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री अमित शाह सुबह अलग-अलग आडवाणी के घर पहुंचे थे। दोनों ने उनके साथ करीब आधा घंटा गुजारा था। इस दौरान PM ने पुराने दिनों के दो-तीन किस्से सुनाए। याद किया कि संगठन के विस्तार के लिए कैसे वो और आडवाणीजी मिलकर काम करते थे। प्रधानमंत्री की किस्सागोई के दौरान आडवाणी चुप थे। उन्होंने अंत में सिर्फ एक शब्द बोला था- धन्यवाद।