हरिद्वार सांसद ने लाभार्थियों को वितरित किये चेक और योजनाओं का किया लोकार्पण।
हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और स्वीकृत योजनाओं के लोकार्पण व लाभार्थियों को चेक वितरण किये कार्यक्रम के साथ-साथ ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और अलग-अलग ग्राम पंचायत से आए बहुत सारे लाभार्थियों को सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक के द्वारा चेक वितरित किए गए वहीं लाभार्थियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी वह पूर्व मुख्यमंत्री निशंक पोखरियाल का आभार व्यक्त किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक का फूल माला पहन कर जोरदार स्वागत किया और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा बहुत सारी विकास योजनाओं का शिलान्यास हो रहा है और हरिद्वार जनपद पूरे प्रदेश में नंबर वन पर चल रहा है गांव-गांव में गरीब योजना है लाभ मिल रहा है मेरी माटी मेरा देश जो कार्यक्रम चल रहा है वह भी बहुत उत्साहित है और विकासखंड बहादराबाद में सेकंड योजनाएं हमने बनाई है और दी है हरिद्वार के इतिहास में 60 साल एक तरफ किया जाए और 9 साल भी 60 साल पर भारी पड़ते हैं जितना भी विकास का कार्य हुआ है उसे लोग उत्साहित है और उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है।