• Home
  • News
  • Haridwar: NUJ team met Khanpur MLA! Memorial presented under the leadership of District President Pal, views on journalist interests

हरिद्वारः खानपुर विधायक से मिली एनयूजे की टीम! जिलाध्यक्ष पाल के नेतृत्व में भेंट की स्मारिका, पत्रकार हितों पर रखे विचार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 12, 2023 01:04 PM
Haridwar: NUJ team met Khanpur MLA! Memorial presented under the leadership of District President Pal, views on journalist interests

हरिद्वार। आज नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हरिद्वार इकाई जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने अपनी टीम के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार से मुलाकात कर उनकों नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की स्मारिका भेंट की। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए पत्रकार हित में कार्य करने हेतु अपने विचार रखें। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल ने आज खानपुर विधायक उमेश कुमार से भेंट कर यूनियन का परिचय देते हुए उन्हें पत्रकार हित में किये गये कार्यो से अवगत कराया। पाल ने उन्हें बताया कि नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड प्रदेश की पहली यूनियन है जो पत्रकार हित के लिए सूचना महानिदेशक से लेकर सीएम तक अपनी बात को रखने में सक्षम है और रख चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन द्वारा समय-समय पर पत्रकारों के हित में सरकार द्वारा दिये जाने वाला लाभ के विलम्ब होने पर उन्हें सरकार को अवगत कराती है। विधायक उमेश कुमार ने यूनियन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारों के हित की बात केवल पत्रकार ही कर सकता है और कोई नहीं करता है। कहा कि पत्रकारों को संगठित होकर रहना चाहिए। इस मौके पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य विरेन्द्र चढ्ढा एवं पत्रकार सचिन मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: