• Home
  • News
  • Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini paid tribute to martyr Udham Singh in Sunam

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सुनाम में शहीद उधम सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि 

editor
  • Tapas Vishwas
  • July 31, 2025 04:07 PM
Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini paid tribute to martyr Udham Singh in Sunam

सीएम नायब सिंह सैनी ने संगरूर रोड पर भाजपा नेत्री एवं पंजाब प्रदेश सचिव दामन बाजवा द्वारा आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री का पंजाब भाजपा नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि सुनाम, पंजाब में आयोजित एक जनसभा में कहा कि शहीद उधम सिंह का साहस, तपस्या और बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल डायर को विदेश में जाकर मौत के घाट उतारकर देश की आन-बान और शान की रक्षा की। यह गौरवमयी गाथा आज भी हर भारतीय के दिल में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करती है। मुख्यमंत्री ने सुनाम में शहीद उधम सिंह मैमोरियल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने शहीद उधम सिंह संग्रहालय का दौरा किया, जहां उनकी स्मृतियों, फोटो और पत्रों को देखकर उनके जीवन के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने भ्रमण पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए शहीद के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से भी मुलाकात की, जिन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक पत्र सौंपा।

संगरूर रोड पर भाजपा नेत्री दामन बाजवा द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री का पंजाब भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अपने संबोधन में श्री सैनी ने कहा कि शहीद उधम सिंह की जन्मभूमि पर आकर उन्हें नमन करना गर्व का क्षण है। उन्होंने जलियांवाला बाग की 13 अप्रैल 1919 की हृदयविदारक घटना का जिक्र किया, जब जनरल डायर ने बैसाखी के अवसर पर एकत्रित निहत्थे लोगों पर गोलीबारी का आदेश देकर हजारों को मौत के घाट उतार दिया था। इस क्रूरता ने उधम सिंह के मन में बदले की ज्वाला प्रज्वलित की। उन्होंने देश की मिट्टी को माथे से लगाकर संकल्प लिया कि वे जनरल डायर को सजा देकर ही चैन लेंगे। 13 अप्रैल 1940 को उन्होंने लंदन में जनरल डायर को गोलियों से भूनकर अपने संकल्प को पूरा किया और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद उधम सिंह का यह बलिदान आज भी हमें सिखाता है कि देश की स्वतंत्रता और सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं। उनकी वीरता और दृढ़ संकल्प हमें यह संदेश देता है कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और देश के लिए सर्वस्व समर्पित करना ही सच्ची देशभक्ति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह प्रेरणा हमें हमेशा देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। शहीद उधम सिंह की यह गाथा न केवल इतिहास के पन्नों में अमर है, बल्कि हर भारतीय के दिल में देशप्रेम की भावना को जीवंत रखती है। उनकी जन्मभूमि पर यह आयोजन उनके बलिदान को नमन करने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास है।


संबंधित आलेख: