क्या आपने भी देखी भारतीय सेना की नई कॉम्बेट वर्दी? नई वर्दी बनाने के पीछे की वजह भी जानिए
इंडियन आर्मी डे के 74 वे स्थापना दिवस के दिन भारतीय सेना को नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म मिल गयी है। यूनिफॉर्म को राष्ट्रीय फैशन प्रोद्योगिकी संस्थान (NIFT) के प्रोफेसरों समेत 8 लोगों की टीम ने तैयार किया है. इस नई यूनिफॉर्म में हल्के कपड़े का इस्तेमाल किया गया है जो सैनिकों के लिए काफी फायदेमंद हैं। सैनिकों को इस वर्दी में आराम रहेगा और कई तरह के फीचर्स से यह वर्दी लैस है। इसका कलर ऑलिव ग्रीन है,और कई शेड्स मिलाकर नई वर्दी को कैमो फ्लॉज पैटर्न पर तैयार किया गया है। इस वर्दी को इस साल अगस्त माह में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय सेना में शामिल किया जायेगा।
सेना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि नई वर्दी सैनिकों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह हर मौसम और हर क्षेत्र के लिए भी उपयुक्त होगी। सेना की इस वर्दी में हल्के कपड़े, नई डिजाइन, डिजिटल पैटर्न के साथ तैयार किया गया। पहले जंगलों और रेतीले इलाकों में लड़ाई के लिए सैनिकों की वर्दी अलग हुआ करती थी, लेकिन हर जगह के लिए उपयुक्त है।लद्दाख की गलवान घाटी में पिछले साल दोनों सेना के जवान भिड़ गए थे। तब चीनी सैनिकों ने ऐसी ही वर्दी पहन रखी थी, लेकिन उनके पास हथियार होने का भी दावा किया गया था। दरअसल दोनों देशों के बीच एलएसी पर नो फायरिंग की संधि है। यानी वहां गोली नहीं चलाई जा सकती। जब जवान भिड़े तो उन्हें चीनी सैनिकों की खास वर्दी के कारण उनसे निपटने में दिक्कत आई थी। भारतीय सैनिक अब तक एलएसी पर इंसास या फिर एके-47 राइफल के साथ ही तैनात होते थे।