एडवोकेट की शादी का ऐसा कार्ड आपने पहले कभी देखा है?संविधान दिवस पर शादी का ये कार्ड सोशल मीडिया में बंटोर रहा है सुर्खियां
वकीलो के भी अपने अलग ही रुतबे है। अक्सर वकीलों के जन्मदिन उनकी शादियां चर्चाओ में रहती हैं क्योंकि उनका तरीका औरों से ज़रा हटकर होता है। ऐसा ही एक शादी का कार्ड सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शादी एक वकील की है और जैसा हमने पहले भी बताया कि वकील खास अंदाज में हर काम करना पसंद करते है,तो ये शादी कार्ड भला आम कैसे हो सकता है। आज संविधान दिवस भी है तो ये कार्ड आज के दिन ज़्यादा वायरल हो रहा है,क्योंकि शादी का कार्ड पूरी तरह से संविधान आधारित है। इस कार्ड को दूल्हा दुल्हन अजय शर्मा और पूजा शर्मा ने प्रिंट करवाया है।

शादी 28 नवंबर को है और शादी के कार्ड में कैप्शन लिखा है" In The Beautiful Court of Life" इस लाइन के नीचे अब न्यौता भी पढ़िए जो बेहद रोचक है। " Notice Of Wedding Reception" और इसके ठीक नीचे न्याय का प्रतीक चिन्ह तराजू बना है जिसमे दूल्हा दुल्हन के नाम छपे है। तराजू में नाम छपवाने का उद्देश्य पति पत्नी को मिलने वाला समानता का अधिकार है। इसी के साथ कार्ड में आगे उन कानूनों का भी जिक्र किया गया है, जो उन्हें विवाह का अधिकार प्रदान करते हैं,कार्ड में लिखा है- 'विवाह का अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का एक घटक है, इसलिए मेरे लिए इस मौलिक अधिकार का उपयोग करने का समय आ गया है।"
इस कार्ड में मूलभूत अधिकारों का भी ज़िक्र किया गया है और लिखा है कि, 'मैं अनुच्छेद 19 (i) (बी) (शांति से और बिना हथियारों के इकट्ठा होने का अधिकार) के तहत आपकी कृपापूर्ण उपस्थिति का अनुरोध करता हूं और आपका आशीर्वाद चाहता हूं।"
अब आते है कार्ड के अंत में,जिसमे लिखा है- 'हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत, हमने एक साथ मिलकर 28 नवंबर को शादी करने का फैसला किया है और अपने जीवन के बाकी हिस्सों में बिना किसी अनुचित प्रभाव के स्वतंत्र रूप से प्यार में रहने के लिए सहमति व्यक्त की है, जब वकीलों की शादी होती है, तो वे 'हां' नहीं कहते हैं, वे कहते हैं, 'हम नियम और शर्तों को स्वीकार करते हैं।"
गौरतलब है कि शादी का ये यूनिक कार्ड गुवाहाटी के वकील अजय शर्मा और प्रोफेसर पूजा शर्मा ने खासतौर पर डिजाइन करवाया है, शादी 28 नवंबर को हो रही है और रिसेप्शन पार्टी 1 दिसंबर को होने वाली है। इस यूनिक कार्ड को प्राप्त करने वालो ने कार्ड सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और देखते ही देखते ये कार्ड इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरने लगा है।