• Home
  • News
  • Havoc of speed: Tragic road accident on Yamuna Expressway! Five people died on the spot, three children are in critical condition

रफ्तार का कहरः यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा! पांच लोगों की मौके पर मौत, तीन बच्चों की हालत गंभीर

editor
  • Awaaz Desk
  • October 21, 2023 06:10 AM
Havoc of speed: Tragic road accident on Yamuna Expressway! Five people died on the spot, three children are in critical condition

नोएड़ा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से लगभग 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में ये हादसा हुआ है। यहां देर रात एक बजे इको वैन में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में आठ लोग सवार थे। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक है। ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि वैन में कुल आठ लोग सवार थे, जो दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वैन से निकालकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया, वहीं मृतकों को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। घायलों में तीन बच्चे हैं, जो ग्रेटर नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती हैं।


संबंधित आलेख: