ये है ह्यूमन कैलक्यूलेटर!टेबल बॉय के नाम से फेमस विशाल करोड़ो के पहाड़े कर लेते हैं चुटकियों में सॉल्व
भारत प्रतिभाओं का देश है,अर्थशास्त्र,विज्ञान,साहित्य,खेल,संगीत, इत्यादि क्षेत्रों में भारत के प्रतिभाशाली लोगो ने पूरी दुनिया मे अपना नाम रौशन किया है इसके अलावा, भारत में कुछ हटके प्रतिभाएं भी हैं जो आपको आश्चर्यचकित कर सकती हैं। चाहे पंखे को हाथों से रोकना हो, हेलमेट को तोड़ना हो या बालों से ट्रक को खींचना हो, भारतीय निश्चित रूप से आपको हैरान कर देते है।
आज हम ऐसे प्रतिभाशाली युवक की बात करने जा रहे है जो जीते जागते एक ह्यूमन कैलकुलेटर है।जी हां ठीक शकुंतला देवी की ही तरह वो भी बड़े से बड़े गणित के पहाड़े ज़ुबानी सुना देते है।राजकोट निवासी विशाल नागानी ह्यूमन कैलकुलेटर के नाम से मशहूर है जो 1000 करोड़ तक के टेबल यानी पहाड़े जानते हैं। सोचिये जहाँ हम बेसिक कैलकुलेशन भी ज़ुबानी नहीं कर सकते हैं,वहां विशाल करोड़ो के पहाड़े सुना देते है।विशाल को राजकोट के टेबल बॉय के नाम से भी जाना जाता है। विशाल अपनी नियमित गणना कैसे करते हैं?जबकि हम में से अधिकांश लोग अपनी बुनियादी गणना के लिए कैलकुलेटर का उपयोग करते हैं, है ना? ये सवाल सर चकरा देने वाले है।
विशाल नागानी गणित के जादूगर हैं जिन्हें मानव कैलकुलेटर के रूप में जाना जाता है। सेकंड के भीतर संख्याओं की गणना करने की उनकी असाधारण प्रतिभा आपको अचंभित कर देगी।दिलचस्प बात ये है सब उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हो चुका है। विशाल को सोशल मीडिया में उतनी सुर्खिया नही मिली जितनी उन्हें मिलनी चाहिए थी,शायद बड़े प्लेटफार्म में उन्हें अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका नही मिला,पर उन्होंने वास्तव में हर भारतीय को गौरवान्वित किया है।
अब तक, कुछ ही समाचार चैनलों द्वारा विशाल का साक्षात्कार लिया गया है, और अपने सभी साक्षात्कारों में, वह लोगों से उनका समर्थन करने का आग्रह करते हैं। वह वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं।
आवाज़24x7 द्वारा उनकी इस प्रतिभा को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का यह एक छोटा सा प्रयास है। भारत प्रतिभाओं का समुद्र है और कई बार इस पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। भारतीयों के रूप में आइए हम अपने देश के लोगों का समर्थन करें और उनके अविश्वसनीय काम की सराहना करें। आप विशाल को इंस्टाग्राम पर चेकआउट कर सकते हैं और उसे बता सकते हैं कि आप उसकी प्रतिभा को कितना पसंद करते हैं।