• Home
  • News
  • Health Emergency: People's breath started uprooting due to poisonous air in the capital! School closed from today till 5th, 50 percent employees sent to work from home

हेल्थ इमरजेंसीः राजधानी में जहरीली हवा से उखड़ने लगी लोगों की सांसें! आज से 5वीं तक स्कूल बंद, 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 05, 2022 08:11 AM
Health Emergency: People's breath started uprooting due to poisonous air in the capital! School closed from today till 5th, 50 percent employees sent to work from home

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जहरीली हवा धीरे-धीरे लोगों की परेशानी को बढ़ा रही है। आज एक्यूआई 431 दर्ज किया गया। एक्यूआई हवा की क्वालिटी मापने का पैमाना है, जिसे बेहद गंभीर कैटेगरी माना जाता है। बढ़ते पॉल्यूशन के चलते दिल्ली सरकार ने 5वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। इसके दिल्ली में कमर्शियल निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं। डीजल कारों और ट्रकों पर पाबंदी लगा दी गई है। बाजार और दफ्तरों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। हालांकि, EV और CNG वाहन चलते रहेंगे। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इन अहम फैसलों की घोषणा की। इसके अलावा प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई होगी। दिल्ली के LG विनय सक्सेना ने पंजाब के CM भगवंत मान को चिट्‌ठी लिखकर कहा- पंजाब में इस साल 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच 19% ज्यादा पराली जलाई गई। रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। CM भगवंत मान ने जवाब में कहा कि दिल्ली में चुनी हुई सरकार के कामों को रोक रहे हैं। मुझे चिट्‌ठी लिखकर राजनीति कर रहे हैं। इस विषय पर राजनीति ठीक नहीं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा- 3 हजार करोड़ खर्च करके राज्यों को 2 लाख मशीनें दीं, फिर भी ऐसे हालात चिंताजनक हैं। दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के अनुसार, 2021 में 1-15 नवंबर तक पराली जलाने की घटनाएं पीक पर रहीं। दिल्ली के PM 2.5 में पराली की हिस्सेदारी 4 नवंबर 2022 को 38% बढ़ गई। दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की रैंकिंग में दिल्ली पहले नंबर पर रही। वहीं, लाहौर दूसरे और कोलकाता तीसरे पर रहा।


संबंधित आलेख: