• Home
  • News
  • Heart-wrenching incident: Bull attack on four-year-old innocent! dragged badly by hitting the horn, then sat on top

रूह कंपाने वाली घटनाः चार साल के मासूम पर सांड का हमला! सींग से मारकर बुरी तरह घसीटा, फिर ऊपर से बैठ गया

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 09, 2023 11:03 AM
 Heart-wrenching incident: Bull attack on four-year-old innocent! dragged badly by hitting the horn, then sat on top

लखनऊ। यूपी के अलीगढ़ से एक रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रहे चार साल के मासूम बच्चे पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें सांड एक बच्चे को रौंदते हुए देखा जा सकता है। घटना अलीगढ़ के धनीपुर मंडी इलाके में गुरुवार सुबह 7ः40 बजे हुई। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि बच्चा अपने दादा के साथ टहल रहा है। दादा बच्चे को छोड़कर दूसरी गली में चले जाते हैं तभी कुछ दूर पर खड़ा सांड दौड़ता हुआ आता है और बच्चे पर हमला कर देता है। वह पहले बच्चे को सींग मारता है, फिर रौंदते हुए कुछ दूर तक घसीट कर ले जाता है। उसके बाद बच्चे के ऊपर बैठ जाता है। चीख सुनकर दादा दौड़कर मौके पर पहुंचे और बच्चे को खींचकर बाहर निकाला। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सांड को पकड़ने के लिए धनीपुर क्षेत्र में नगर निगम की टीम भेजी गई है। इसके साथ ही इलाके में घूमने वाले अन्य सांडों को भी पकड़ने के आदेश दिए गए हैं।


संबंधित आलेख: