• Home
  • News
  • Hey, what is this: when a rat stole a diamond necklace from a jewelry shop! Video went viral on social media, users said – Chuhiya must have demanded

अरे-अरे ये क्याः जब ज्वेलरी शॉप से चूहे ने चुराया डायमंड नेकलेस! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, यूजर्स बोले- चुहिया ने डिमांड की होगी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 05, 2023 09:02 AM
Hey, what is this: when a rat stole a diamond necklace from a jewelry shop! Video went viral on social media, users said – Chuhiya must have demanded

नई दिल्ली। यूं तो ज्वेलरी शाॅप से सोना, चांदी और डायमंड चोरी होने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं और चोरी की घटना के पीछे किसी शख्स का हाथ होता है। लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी चूहे ने ज्वेलरी शॉप से डायमंड हार चुरा लिया हो। शायद नहीं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चूहे को डायमंड नेसलेस चुराते देखा जा सकता है। 30 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चूहा ऊपर के कूद कर आया और डिस्प्ले पर लगे डायमंड सेट पर बैठ गया। इतना ही नहीं चूहे ने नेकलेस को डिस्प्ले से निकाला और तुरंत वहां से गायब हो गया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो IPS ऑफिसर हिंगणकर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा- अब ये चूहा डायमंड का नेकलेस किसके लिए ले गया होगा। वीडियो को अब तक 90 हजार लोग लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- हार अपनी पत्नी चुहिया के लिए ले गया होगा, तो वहीं एक ने लिखा कि चुहिया काफी डिमांडिंग होगी। कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि चूहा वैलेंटाइन डे की तैयारी कर रहा है।




संबंधित आलेख: