• Home
  • News
  • High-voltage drama: Mother of two caught red-handed by husband while having a tryst with a young man at a hotel; husband thrashes them.

हाई-वोल्टेज ड्रामा: होटल में युवक के साथ रंगरलिया मना रही थी दो बच्चों की मां,पति ने रंगेहाथ पकड़कर की धुनाई

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 17, 2026 06:06 AM
High-voltage drama: Mother of two caught red-handed by husband while having a tryst with a young man at a hotel; husband thrashes them.

किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब दो बच्चों की मां को उसके पति ने एक अन्य युवक के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। शक के आधार पर पीछा कर रहे पति और उसके साथियों ने दोनों को होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दबोचा और मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर को दरऊ क्षेत्र की रहने वाली दो बच्चों की मां दरऊ क्षेत्र के ही एक मुस्लिम युवक के साथ पुलभट्टा स्थित एक होटल में पहुंची थी। महिला के पति को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर पिछले कुछ समय से लगातार शक था। मंगलवार को जब पत्नी घर से निकली, तो पति ने गुपचुप तरीके से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जब महिला उक्त युवक के साथ होटल के अंदर चली गई, तो पति ने अपने साथ कुछ स्थानीय लोगों को बुला लिया और होटल के कमरे में धावा बोल दिया। कमरे का नजारा देखते ही पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पति और उसके साथ आए लोगों ने कमरे को चारों तरफ से घेर लिया और महिला व युवक दोनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। होटल परिसर में काफी देर तक चीख-पुकार और हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इसी बीच वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना और मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में इंटरनेट मीडिया (सोशल मीडिया) पर प्रसारित कर दिया गया। देखते ही देखते यह वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलभट्टा थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाई और बिना वक्त गंवाए भारी पुलिस बल मौके पर भेजा। पुलिस ने किसी तरह उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया और युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अपनी बाइक पर बैठाकर थाने रवाना किया। इसके साथ ही महिला को भी उसके आक्रोशित परिजनों से बचाते हुए सुरक्षित पुलिस अभिरक्षा में थाने लाया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और साथ ही संबंधित होटल का रिकॉर्ड और नियमों की भी बारीकी से जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: