• Home
  • News
  • Hindustani Rang: A foreign couple who admired Indian culture! Seven rounds taken with Hindu customs in Tajnagri, the bride departed in a tonga

हिन्दुस्तानी रंगः भारतीय संस्कृति का मुरीद हुआ विदेशी जोड़ा! ताजनगरी में हिंदू रीति-रिवाज के साथ लिए सात फेरे, तांगे में विदा हुई दुल्हन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 17, 2022 11:09 AM
Hindustani Rang: A foreign couple who admired Indian culture! Seven rounds taken with Hindu customs in Tajnagri, the bride departed in a tonga

भारत की संस्कृति का जवाब नहीं है। यूं तो भारतीय संस्कृति का हर कोई दिवाना होता है। यहां का पहनावा, चाल-चलन, खानपान, तीज-त्योहार आदि अपने आप में खासे दिलचस्प होते हैं और यही कारण है कि विदेशी लोग भी भारतीय संस्कृति के मुरीद होते हैं। भारतीय संस्कृति के प्रति विदेशियों का प्रेम उस समय देखने को मिला जबकि मैक्सिको के रहने वाली क्लाउडिया और सेरेमिको ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। दोनों बीते सात सितंबर को भारत आए थे और अपनी शादी के लिए ताजनगरी को चुना। ताजमहल के दीदार के बाद क्लाउडिया और सेरेमिका ने बीते गुरुवार को शिव मंदिर में वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। दूल्हा बने सेरेमिका अपनी दुल्हन क्लाउडिया को तांगे में विदा कराकर होटल ले गए। विदेशी जोड़े की शादी में गाइड, ड्राइवर और उनके भारतीय साथी बराती बने। बरातियों संग दूल्हा-दुल्हन ने जमकर डांस किया। भारतीय रंग में रंगे विदेशी जोड़े की खुशी देखते ही बन रही थी। बता दें कि पूर्व में भी कई विदेशी जोड़े आगरा आकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर चुके हैं। बताया जाता है कि क्लाउडिया और सेरेमिको में 10 साल पहले प्रेम हुआ। दोनों लिव इन में रह रहे थे। क्लाउडिया भारतीय संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। वह पहले भी भारत आ चुकी हैं। तब उन्होंने वाराणसी में भारतीय संस्कृति को करीब से जाना।


संबंधित आलेख: