• Home
  • News
  • Historical: Russia gave highest honor to Prime Minister Modi! President Putin congratulated, this award is 326 years old

ऐतिहासिकः प्रधानमंत्री मोदी को रूस ने दिया सर्वोच्च सम्मान! राष्ट्रपति पुतिन ने दी बधाई, 326 साल पुरान है ये अवार्ड

  • Awaaz Desk
  • July 10, 2024
Historical: Russia gave highest honor to Prime Minister Modi! President Putin congratulated, this award is 326 years old

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस में सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया है। मंगलवार को उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ दिया गया। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद प्रधानमंत्री को यह सम्मान पहनाया। पीएम मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने वाले पहले भारतीय नेता हैं। पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ सम्मान देने की घोषणा 2019 में की गई थी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस संबंधों को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए क्रेमलिन के सेंट एंड्रयू हॉल में एक विशेष समारोह के दौरान पीएम मोदी को पुरस्कार प्रदान किया। 2019 में भारत में रूसी दूतावास ने घोषणा की थी, “12 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी और रूसी और भारतीय लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने में असाधारण सेवाओं के लिए ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया गया।” रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी 2019 में कहा था, “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू प्राप्त हुआ।” यह पुरस्कार 300 साल पहले स्थापित किया गया था। ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल रूस का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे 1699 के आसपास रूस के पहले सम्राट पीटर द ग्रेट द्वारा स्थापित किया गया था। इसे 1918 में रूसी क्रांति के बाद समाप्त कर दिया गया था और बाद में 1998 में रूस के राष्ट्रपति के एक कार्यकारी आदेश द्वारा इसे फिर से शुरू किया गया था।


संबंधित आलेख: