• Home
  • News
  • Horrific road accident in Haridwar: Truck on Moti Chur flyover! Dumper, bus, and car collide violently! CNG cylinder explosion sparks fire

हरिद्वार में खौफनाक सड़क दुर्घटनाः मोतीचूर फ्लाईओवर पर ट्रक! डंपर, बस और कार की जोरदार भिड़ंत! सीएनजी सिलेंडर फटने से भड़की आग

editor
  • Awaaz Desk
  • March 09, 2026 05:03 AM
Horrific road accident in Haridwar: Truck on Moti Chur flyover! Dumper, bus, and car collide violently! CNG cylinder explosion sparks fire

हरिद्वार। उत्तराखण्ड में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद बस समेत कई वाहनों में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर आग की ऊंची लपटें उठती नजर आई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन देर तक रेस्क्यू अभियान में जुटा रहा। घटना के बाद फ्लाई ओवर के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। घटना की जांच प्रशासन ने शुरू कर दी है। यह हादसा हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को फ्लाईओवर पर तेज गति में जा रहे चार वाहन टकराए और मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयंकर हुआ कि टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई। आग के बाद फ्लाईओवर पर पर लंबा जाम लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में एक ट्रक, एक एसयूवी कार, एक डंपर और एक बस के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद कार का सीएनजी सिलेंडर फट गया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में पुलिस ने एक महिला की मौत की पुष्टि की है, जबकि 15 लोग घायल हो गए। चश्मदीदों ने बताया कि महिला का शव ट्रक के नीचे फंसा था। घटना के बाद ट्रक का प्रेशर टूट जाने से उसके ब्रेक जाम हो गए। ट्रक सीमेंट से भरे होने की वजह से हिल भी नहीं पा रहा था।

ट्रक को जेसीबी औऱ क्रेन से उठाने का प्रयास किया गया, बाद में हाइड्रा मशीन से उसे हटाया जा सका। वेगनार कार ट्रक औऱ बस के बीच पिचक गई थी। महिला के शव का एक हिस्सा पहले निकाल लिया गया था लेकिन दूसरा हिस्सा रात करीब पौने एक बजे ट्रक के हटने के बाद निकाला जा सका। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान 30 वर्षीय कुसुम पत्नी सचिन, निवासी भोगपुर नजीबाबाद, जिला बिजनौर (यूपी) के रूप में हुई है।


संबंधित आलेख: