• Home
  • News
  • Humanity Shamed: Facebook Friend Holds Woman Hostage and Violates Her; 'Monsters' Emerge Under the Pretext of Offering Help and Commit Gang Rape.

इंसानियत शर्मसार: फेसबुक फ्रेंड ने बंधक बनाकर लूटी अस्मत, मदद के बहाने मिले 'दरिंदे' और किया गैंगरेप

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 22, 2026 09:04 AM
Humanity Shamed: Facebook Friend Holds Woman Hostage and Violates Her; 'Monsters' Emerge Under the Pretext of Offering Help and Commit Gang Rape.

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक बार फिर मानवता को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। हरिद्वार से अपने एक फेसबुक फ्रेंड से मिलने आई युवती के साथ न केवल उसके दोस्त ने बल्कि मदद के बहाने मिले दो अन्य युवकों ने भी सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार सुबह खंदौली थाना क्षेत्र में पीड़िता अर्धनग्न और बदहवास हालत में मिली, जिसे देख ग्रामीणों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

फेसबुक की दोस्ती और 12 दिनों का नरक पुलिस को दिए प्राथमिक बयान के अनुसार, पीड़िता लगभग 12 दिन पहले हरिद्वार से आगरा आई थी। उसने बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए एक युवक से हुई थी। आरोपी युवक ने उसे 'न्यू आगरा' थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि वहां युवक ने उसे बंधक बना लिया और कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। मदद मांगने पर सड़क पर फिर हुई हैवानियत युवती ने बताया कि मंगलवार देर रात वह किसी तरह गेस्ट हाउस से जान बचाकर भाग निकली। सड़क पर उसे दो ऑटो सवार युवक मिले। पीड़िता ने उनसे मदद की गुहार लगाई, लेकिन मदद करने के बजाय वे युवक उसे एक सुनसान जगह ले गए। वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया और उसे खंदौली इलाके में सड़क किनारे अर्धनग्न अवस्था में फेंककर फरार हो गए। ग्रामीणों ने की मदद, पुलिस ने शुरू की जांच बुधवार सुबह जब ग्रामीणों ने युवती को तड़पते हुए देखा, तो उन्होंने तुरंत उसे पहनने के लिए कपड़े दिए और खंदौली पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल भिजवाया और पूछताछ शुरू की। पुलिस को बयान पर संदेह, जांच जारी इस सनसनीखेज मामले में पुलिस का पक्ष कुछ अलग है। डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि युवती मेडिकल परीक्षण के दौरान नशे की हालत में पाई गई है और वह बार-बार अपने बयान बदल रही है। पूछताछ में उसने कभी आरोपी को अपना पति बताया तो कभी दोस्त। हालांकि, पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और ऑटो सवार युवकों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और ठोस साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 


संबंधित आलेख: