• Home
  • News
  • Humanity shamed in Pithoragarh: 5-year-old innocent girl subjected to a heinous assault; CCTV footage reveals the truth, accused arrested.

पिथौरागढ़ में इंसानियत शर्मसार: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Tapas Vishwas
  • June 26, 2026 01:06 PM
Humanity shamed in Pithoragarh: 5-year-old innocent girl subjected to a heinous assault; CCTV footage reveals the truth, accused arrested.

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय तरीके से दरिंदगी किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के तुरंत बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देवभूमि को कलंकित करने वाली इस खौफनाक वारदात से स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है और हर कोई स्तब्ध है। मामले के अनुसार, बीते मंगलवार को पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र में दुकान चलाने वाले एक बाहरी राज्य के व्यापारी की 5 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के तुरंत बाद पुलिस महकमा अलर्ट हुआ और बच्ची की खोजबीन शुरू की गई।

जांच के दौरान जब पुलिस ने नगर के विभिन्न हिस्सों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो एक चौंकाने वाला सुराग हाथ लगा। फुटेज में एक युवक मासूम बच्ची का हाथ पकड़कर जबरन अपने साथ सुनसान इलाके की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दिया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी तेज की। आखिरकार, मंगलवार की आधी रात को बच्ची नगर के टनकपुर तिराहे के पास बेहद बदहवास, डरी-सहमी और अस्त-व्यस्त हालत में पुलिस को मिली। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उसका मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश के लिए जाल बिछाया। बृहस्पतिवार देर रात जैसे ही बच्ची की आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट सामने आई, पुलिस की आशंका सच साबित हुई। रिपोर्ट में बच्ची के साथ बेहद अमानवीय और क्रूर तरीके से दरिंदगी की बात पुख्ता हुई। इसके बाद एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रात करीब 12 बजे रई (धनौड़ा) निवासी आरोपी होशियार सिंह (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया है। त्वरित और सटीक कार्रवाई के लिए उन्होंने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। फिलहाल पीड़ित मासूम महिला अस्पताल में डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उपचाराधीन है।


संबंधित आलेख: