• Home
  • News
  • If they showed their strength even after losing, then the name of these schools was crowned with victory. Know which are those schools.

खो-खो दिखाया दमखम तो जीत का सेहरा बंधा इन स्कूलों के नाम। जानिये कौन से हैं वो स्कूल। 

editor
  • Yogesh Shaily
  • December 21, 2023 02:12 PM
 If they showed their strength even after losing, then the name of these schools was crowned with victory. Know which are those schools.

काशीपुर।

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में 6 दिवसीय अंडर 14 बालक- बालिका इंटर स्कूल खो .खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज दूसरे दिन तीन मैच खेले गये।दरअसल सीबीएसई एवं उत्तराखंड बोर्ड से संचालित एवं सरकारी और निजी स्कूलों की टीमें मिलकर इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन में बालक एवं बालिका वर्ग की सात टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जागृति पब्लिक स्कूल काशीपुर, किसान इंटर कॉलेज, ग्रेट मिशन काशीपुर, कविता मॉडर्न पब्लिक स्कूल, एवरग्रीन स्कूल काशीपुर, सेंट मैरी स्कूल और राजपुताना कॉलेज के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया।
पहला मैच राजपुताना कॉलेज और जागृति पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों जीत के लिए जमकर जद्दोजहद की और आखिर राजपुताना कॉलेज ने जागृति पब्लिक स्कूल को हरा कर जीत अपने नाम की, वहीं दूसरा मैच किसान इंटर कॉलेज और ग्रेट मिशन स्कूल के बीच खेला गया। दोनों ही टीम जोश के साथ मैदान में उतरी और अपना उम्दा प्रदर्शन दिखाया। इस  मैच में ग्रेट मिशन स्कूल ने बहुत ही अच्छे नंबरों से जीत अपने मान की। वहीं तीसरा मैच कविता मॉडर्न पब्लिक स्कूल और एवरग्रीन स्कूल के बीच खेला गया जिसमें एवरग्रीन स्कूल की टीम विजेता रही।


संबंधित आलेख: