• Home
  • News
  • Impact from the mountains to the plains: Storms in several districts of Uttarakhand! Warnings of lightning and hailstorms, snowfall continues in Kedarnath.

पहाड़ से मैदान तक असरः उत्तराखण्ड के कई जिलों में तूफान! बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी, केदारनाथ में बर्फबारी जारी

editor
  • Awaaz Desk
  • April 04, 2026 06:04 AM
Impact from the mountains to the plains: Storms in several districts of Uttarakhand! Warnings of lightning and hailstorms, snowfall continues in Kedarnath.

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को पर्वतीय जिलों में तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इधर केदारनाथ धाम में कल से ही बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि के अलावा 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से मौसम में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पर्वतीय इलाकों में मौसम बदलने से मैदानी इलाकों के तापमान में भी असर देखने को मिलेगा। इससे गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो नौ अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। उधर शुक्रवार को भी बादल छाए रहने और हवा के चलने से मैदानों का तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के शनिवार को कुछ जिलों में मौसम के आरेंज और कुछ जिलों में यलो अलर्ट के द़ृष्टिगत जिलाधिकारियों को सावधानी बरतने का पत्र भेजा है। इसमें मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम होने पर प्रतिबंधित या नियंत्रित करने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्र में आवागमन को नियंत्रित करते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरतने का उल्लेख किया गया है। 


संबंधित आलेख: