• Home
  • News
  • Impact of the news: After two days, ISIS took back the decision! Hundreds of employees will return to work, lakhs of patients will get facilities again

खबर का असरः दो दिन बाद ईएसआई ने वापस लिया फैसला! काम पर लौटेंगे सैकड़ों कर्मचारी, लाखों मरीजों को फिर से मिलेंगी सुविधाएं

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 08, 2023 12:02 PM
Impact of the news: After two days, ISIS took back the decision! Hundreds of employees will return to work, lakhs of patients will get facilities again

रुद्रपुर। हाल ही में ईएसआई द्वारा हटाए गए कर्मचारियों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो शासन ने अपना फैसला वापस ले लिया है जिसके मुताबिक किसी भी कर्मचारी को नहीं हटाया जायेगा। हांलाकि इसको लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि का इंतजार हो रहा है। 

बता दें कि अभी हाल ही में ईएसआई द्वारा आउटसोर्स और दैनिक कर्मचारियों को हटाने संबंधी आदेश जारी किया था, जिसके बाद सैकड़ों कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया था। इस फैसले से जहां कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ गयी थीं वहीं प्रदेश के लाखों मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। हांलाकि आज दूसरे दिन भी कई जगहों पर मरीजों की लाईने लगी रही और मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। 

बता दें कि हाल ही में विभाग की निदेशक द्वारा शासनादेश जारी किया गया था जिसके तहत आउटसोर्स और सीधे भर्ती द्वारा नियमित कर्मचारियों को एकाएक हटा दिया गया, जिससे प्रदेशभर की सभी डिस्पेंसरी का कामकाज ठप हो गया था और लचार मरीज घंटो इंतजार करके हताश होकर वापस लौट रहे थे। फिलहाल जो खबर सामने आ रही है यह राहत देने वाली है। आपको यह भी बता दें कि आवाज 24X7 ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।


संबंधित आलेख: