• Home
  • News
  • In Nainital, Goddess Durga was bid farewell with teary eyes! The procession of the Goddess took place amidst the tradition of 'Sindoor Khela', and the idol was immersed in Naini Lake amidst chants and cheers.

नैनीताल में मां दुर्गा को नम आंखों से दी गई विदाई! सिंदूर खेला की परंपरा के साथ निकला मां का डोला, जयकारों के बीच नैनीझील में हुआ प्रतिमा विसर्जन

editor
  • Awaaz Desk
  • October 20, 2026 11:10 AM
In Nainital, Goddess Durga was bid farewell with teary eyes! The procession of the Goddess took place amidst the tradition of 'Sindoor Khela', and the idol was immersed in Naini Lake amidst chants and cheers.

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नयना देवी मंदिर परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का मंगलवार को मां दुर्गा के डोले के नगर भ्रमण और विसर्जन के साथ विधिवत समापन हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की गई। मां को विदाई देने के लिए बंगाली समुदाय की महिलाओं के साथ स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भी भारी भीड़ उमड़ी। मां दुर्गा की विदाई के अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की परंपरा निभाई और मां से सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मां दुर्गा के डोले को नयना देवी मंदिर परिसर में भ्रमण के साथ नगर भ्रमण कराया गया। मां के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जिसके बाद धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा को नैनीझील में विसर्जित किया गया। चार दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव में स्थानीय बंगाली समाज के साथ उत्तर भारतीय श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। मां दुर्गा की विदाई के दौरान स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया। मां को नम आंखों से विदाई देते हुए श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना की।


संबंधित आलेख: