• Home
  • News
  • In the Vedic Kanya Gurukul of Patanjali Yog Peeth, a Sadhvi committed suicide by jumping from the roof under suspicious circumstances.

पतंजलि योग पीठ के वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूद की आत्महत्या, मचा हड़कंप

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 03, 2021 08:10 AM
In the Vedic Kanya Gurukul of Patanjali Yog Peeth, a Sadhvi committed suicide by jumping from the roof under suspicious circumstances.

पतंजलि योग पीठ की एक शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल में एक साध्वी ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, पतंजलि योगपीठ के वैदिक कन्या गुरुकुल में साध्वी वेदाग्या की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या करने से पतंजलि में मचा हड़कंप, पुलिस के अनुसार मौके से मिला है सुसाईड नोट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की ली जानकारी, पुलिस छानबीन में जुटी, साध्वी ने आत्महत्या क्यों की है, अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।

वही बहादराबाद थाना प्रभारी परवेज अली का कहना है कि पतंजलि योग पीठ के वैदिक कन्या गुरुकुलम में एक साध्वी ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है। साध्वी के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें धार्मिक बातों का जिक्र किया गया है। बॉडी अभी घटनास्थल वैदिक कन्या गुरुकुलम में ही है साध्वी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है साध्वी मध्य प्रदेश की रहने वाली है और पिछले 6 सालों से यहीं पर रह रही थी। 


संबंधित आलेख: