• Home
  • News
  • India: Lal of Uttarakhand, you have done wonders! 20 year old Lakshya Sen of Almora created history by winning the India Open singles title for the first time, many congratulations!

भारत:उत्तराखंड के लाल तूने कर दिया कमाल!20 वर्षीय अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने पहली बार मे ही इंडिया ओपन का एकल खिताब जीत रच दिया इतिहास,बहुत बहुत बधाई!

editor
  • Kanchan Verma
  • January 16, 2022 04:01 PM
India: Lal of Uttarakhand, you have done wonders! 20 year old Lakshya Sen of Almora created history by winning the India Open singles title for the first time, many congratulations!

उत्तराखंड के 20 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन बैडमिंटन का खिताब जीत राज्य का नाम रौशन कर दिया।उन्होंने फाइनल मुकाबले में सिंगापुर के लोह कीन येव को 24-22, 21-17 से मात दी। हैरानी की बात ये है कि लक्ष्य पहली बार सुपर-500 मुकाबला खेल रहे थे और पहली ही बार में ये खिताब अपने नाम कर लिया, ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय हैं। मुकाबला जीतने में लक्ष्य को 54 मिनट का समय लगा। डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चैंपियन बनी है ।


लक्ष्य सेन की इस कामयाबी के बाद उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया है,सोशल मीडिया से लेकर पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है।लक्ष्य सेन मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की सोमेश्वर तहसील के रस्यारा गाँव के हैं, लक्ष्य सेन के पिता डी.के. सेन और माता निर्मला सेन है।अल्मोड़ा के तिलकपुर मोहल्ले में स्थित उनके घर में बना बैडमिन्टन का कोर्ट लक्ष्य सेन के दादाजी द्वारा ने ही बनाया। इसी बैडमिन्टन कोर्ट में दिन-रात मेहनत कर लक्ष्य सेन ने आज यह मुकाम हासिल किया है। 

 

पिछले साल सीनियर बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2021 में कांस्य पदक जीतने पर बीते  उत्तराखंड सरकार ने भी लक्ष्य सेन को सम्मानित किया था।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्ष्य सेन को 15 लाख का चैक सौंपते हुए कहा था कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने देश और राज्य को गौरवांवित किया है।


संबंधित आलेख: