इंडिया/साउथ अफ्रीका: वन डे सीरीज में इस खिलाड़ी को मिला मौका,सलेक्टर्स बोले- ये लड़का करेगा चमत्कार!
इसी महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए 18 खिलाड़ियों की इंडियन टीम की घोषणा शुक्रवार को हुई थी,लेकिन इस सीरीज में हेल्थ इश्यूज के चलते कैप्टन रोहित शर्मा शामिल नही हो सकेंगे,उनकी गैर मौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी करेंगे। राहुल के साथ साथ टीम में एक और शानदार खिलाड़ी की एंट्री हुई है जिन्होने आईपीएल 2021 के सीजन में गजब का प्रदर्शन किया था। जी हां ये खिलाड़ी है ऋतुराज गायकवाड़। चेतन शर्मा ने भी ऋतुराज की तारीफ़ करते हुए कहा है कि ये भविष्य में कोई बड़ा चमत्कार करेंगे।चेतन शर्मा ने टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि ऋतुराज को सही समय पर टीम में जगह दी गयी है। ऋतुराज देश के लिए भविष्य में कोई चमत्कार करेंगे।उन्होंने ऋतुराज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरुस्कृत भी किया है। उन्होंने कहा कि हमे लगता है अब ये प्रबंधन पर निर्भर है कि उन्हें प्लेयिंग इलेवन में मौका मिलेगा या नही।
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 में ऋतुराज ने 16 मैचों में औसत 45.35 और 136.26 के स्ट्राइक रेट से 635 रन बनाए थे,जिसमे उन्होंने 4 अर्धशतक और एक शतक लगाया था। ऋतुराज ने विजय हज़ारे ट्रॉफी सीजन में भी 5 मैचों में 168 का बेस्ट स्कोर दिया था जिसमे उन्होंने 4 शतक जड़े थे।