भारत:संयुक्त अरब अमीरात करेगा दूसरे आयुष अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शन की मेजबानी
आयुष मंत्रालय भारत सरकार और भारतीय वाणिज्य दूतावास के सहयोग से साइंस इंडिया फोरम यूएई दुबई में दूसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित कर रहा है इसका आयोजन 28 से 31 जनवरी 2022 तक चार जहाज एक्सपोसेंटर में किया जाएगा इस वर्ष के सम्मेलन का फोकस आयुष के माध्यम से गैर संचारी रोग रोकथाम और प्रबंधन है सम्मेलन के आयोजकों में वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन ग्लोबल होम्योपैथिक फाउंडेशन नेशनल आयुर्वैदिक स्टूडेंट एंड यूथ एसोसिएशन और EAGA
शामिल है दुबई एक्सपो सेंटर में आयोजित हो रहे चार दिवसीय सम्मेलन के दौरान आयुर्वेद योग प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्ध और होम्योपैथिक जैसे वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों पर कड़े व्याख्यान और चर्चाएं होंगी इस आयोजन में 25000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है इस आयोजन में दुनिया भर से 750 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, इस आयोजन में आयोजित स्टॉल लगाए जाएंगे आयुष हेल्थ केयर और आयुष रिसर्च से जुड़े हुए स्टॉल आकर्षण का मुख्य केंद्र होंगे इसके अलावा आयुष
इसके अलावा आयु से जुड़े हुए 20 प्रमुख संगठन इस सम्मेलन में शामिल होंगे, जो लोग एक प्रतिनिधि के रूप में सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक हैं वह www.ayushdubai.org के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 है। आयुष के तहत काम करने वाली कंपनियों के लिए प्रदर्शन इंस्टॉल उपलब्ध है भारत की ओर से प्रदर्शनी में भाग लेने वाली आयुष कंपनियों को आयुष मंत्रालय की ओर से 3 लाख रुपये तक का अनुदान भी दिया जाएगा। आयुष अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से जुड़ा हुआ पूरा विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है, इस कार्यक्रम में भारत के केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष अधिकारी
विभिन्न देशों के आयुष से जुड़े जानकारों और वैकल्पिक चिकित्सा के नियामकों के शामिल होने की संभावना है।