भारत का सबसे महंगा खोखा?नोएडा में सवा तीन लाख रुपए मासिक किराए पर उठा छोटा सा ये खोखा!हो गए न हैरान?
नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा में आसमान छूती ज़मीन की कीमतों का अंदाजा इस छोटे से पान के खोखे से लगाया जा सकता है जो सवा तीन लाख रुपये में मासिक किराए पर उठी है। हैरान हो गए ना?
जी हां ये सच है! दरअसल नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को जिले के सेक्टर -18 में किराए पर खोखों की नीलामी शुरू की,और हैरतअंगेज बात ये थी कि इन 10 खोखों में से सबसे बड़ी बोली सवा तीन लाख रुपये महीना किराए की लगाई गई ,यह बोली सेक्टर -18 में बीड़ी - सिगरेट बेचने वाले एक दुकानदार सोनू झा ने लगाई, व्यापारी सोनू कुमार झा को 14 महीने के अग्रिम किराए का भुगतान करना है और पैसा जमा होने के बाद 10 दिन में अलॉटमेंट लेटर दे दिया जाएगा।
इस बोली के बाद हर कोई सोनू की मासिक आय के बारे में सोच रहा है छोटे से खोखे से इतनी कमाई कैसे होगी जिससे सवा तीन लाख रुपए किराए के भी निकले और सोनू के खर्चा पानी भी चल सके साथ ही दुकान में समान भरने के लिए भी पैसे हो जाये।