• Home
  • News
  • IndiGo crisis: Thousands of passengers' hopes dashed! Chaos at airports from Ahmedabad to Thiruvananthapuram, student seen crying

इंडिगो संकटः हजारों यात्रियों की उम्मीदों को लगा झटका! अहमदाबाद से तिरुवनंतपुरम तक एयरपोर्टों पर हाहाकार, रोती दिखी छात्रा

editor
  • Awaaz Desk
  • December 06, 2025 06:12 AM
 IndiGo crisis: Thousands of passengers' hopes dashed! Chaos at airports from Ahmedabad to Thiruvananthapuram, student seen crying

नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन में परिचालन संकट जारी है। इस बीच यात्रियों को खासी फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है। आज शनिवार को अभी तक 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और दिनभर में इंडिगो की 1000 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इस तरह बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ऐसे में यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए हैं और वे परेशान हैं। अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट से यात्रियों के परेशान होने के वीडियो भी सामने आए हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब गुजरात से आया है। गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लड़की परेशान होकर रोने लगी। वहीं एक यात्री महर्षि जानी ने अपना दुख बयां किया है। उन्होंने एएनआई से कहा कि मुझे गुवाहाटी जाना था और कोलकाता से कनेक्टिंग फ्लाइट थी। यह फ्लाइट करीब सुबह 6.15 की थी। हमें स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 के लिए चुना गया। इसमें करीब 74000 आइडिया सब्मिट हुए थे और लगभग 1400 आइडिया सेलेक्ट हुए थे। हमारा सेंटर नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी था। हमें वहां पर जाकर परफॉर्म करना था, लेकिन हमने आने और जाने दोनों की फ्लाइट इंडिगो से ली थी। फ्लाइट लेट होने के कारण हम वहां से नहीं जा पाएंगे। वहीं एक यात्री ने कहा कि मेरी मां अस्पताल में हैं और मेरी उड़ान रद्द हो गई है।


संबंधित आलेख: