• Home
  • News
  • Inflation shock: Amul hikes milk prices before Diwali! Prices were increased in August too, read in the link how much full cream milk will be available now

महंगाई का झटकाः दिवाली से पहले अमूल ने बढ़ाई दूध की कीमतें! अगस्त में भी बढ़ाए थे दाम, लिंक में पढ़ें अब कितने का मिलेगा फुल क्रीम दूध

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 15, 2022 08:10 AM
 Inflation shock: Amul hikes milk prices before Diwali! Prices were increased in August too, read in the link how much full cream milk will be available now

नई दिल्ली। दिवाली से पहले अमूल ने जनता को महंगाई का एक और झटका दिया। दरअसल अमूल की ओर से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी गई है। जो फुल क्रीम दूध 61 रुपये प्रति लीटर मिलता था अब वह 63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। दूध की कीमतों में वृद्धि आम लोगों के बजट को बिगाड़ सकता है। आपको बता दें कि देश में अभी भी खुदरा महंगाई दर 7 फ़ीसदी के आसपास बना हुआ है। हाल में ही अमूल नहीं अपने दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। अगस्त महीने में भी अमूल की ओर से दूध के दाम बढ़ाए गए थे। अगस्त ठीक 2 महीने बाद एक बार फिर से अमूल की ओर से दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अमूल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश के कुछ हिस्सों में अमूल गोल्ड और भैंस के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसकी वजह दूध के फैट की कीमतों में वृद्धि है। हालांकि, राहत की बात गुजरात के लिए है वहां दूध की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। अगस्त में जब 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गया था तब कंपनी की ओर से कहा गया था कि का ऑपरेशन और प्रोडक्शन में लागत बढ़ी है। कंपनी का दावा था कि पिछले वर्ष की तुलना में अकेले पशु आहार की लागत लगभग 20% तक बढ़ गई है। इससे पहले मार्च में भी कंपनी की ओर से दूध की कीमतों में वृद्धि की गई थी। 


संबंधित आलेख: