• Home
  • News
  • Inspector's bullying: The elderly farmer leader was dragged to the police station! Abused by holding neck, video goes viral

दारोगा की दबंगईः बुजुर्ग किसान नेता को घसीटते हुए थाने ले गया! गर्दन पकड़कर दी गाली, वीडियो वायरल

editor
  • Awaaz Desk
  • February 07, 2024 07:02 AM
Inspector's bullying: The elderly farmer leader was dragged to the police station! Abused by holding neck, video goes viral

बिजनौर। यूपी में एक बार फिर पुलिस की दबंगई देखने को मिली है। यहां बिजनौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी बुजुर्ग किसान नेता से अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। दारोगा गाली देते हुए किसान नेता को धरनास्थल से खींचकर थाने ले गया। दारोगा ने उनकी गर्दन पकड़ रखी थी और आसपास लोगों की भीड़ मौजूद है। बताया जा रहा है कि किसान नेता समर्थकों संग भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दे रहे थे। पहले तो पुलिस ने समझाया फिर जबरन घसीटकर उन्हें धरनास्थल से थाने के अंदर ले गई। इस दौरान बुजुर्ग को गाली भी दी गई। वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में रोष व्याप्त हो गया है। 

पूरा मामला नांगल थाने का है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दे रहे संयुक्त किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह के साथ अभद्रता की गई। पुलिस द्वारा धरना देने के दौरान छत्रपाल के साथ गाली-गलौज करने और उनको घसीटकर थाने के अंदर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 5 फरवरी का बताया जा रहा है। जब संयुक्त किसान मोर्चा के सीनियर नेता छत्रपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ नांगल थाने के बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दे रहे थे। इस बात से गुसाई थाने की पुलिस ने उनके साथ अभद्रता करते हुए पहले गाली-गलौज की फिर जबरन धरना खत्म करवा दिया। इतना ही नहीं दारोगा (थाना प्रभारी) गाली बकते हुए छत्रपाल को गर्दन से पकड़कर धरनास्थल से थाने के अंदर खींच ले गया। पुलिस ने वारंट का हवाला देते हुए उनके साथ जबरदस्ती की। इस दौरान दारोगा के साथ कई सिपाही मौजूद रहे।


संबंधित आलेख: