इंटरनेट सनसनी:तुम्हारी माँ की हमशक्ल!यूजर्स कर रहे है श्रीदेवी की बेटी जहान्वी को टैग,आप भी देखिए श्रीदेवी की हमशक्ल को
सोशल मीडिया में इनदिनों श्रीदेवी एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है। जी हां श्रीदेवी! दरअसल इंस्टाग्राम पर श्रीदेवी की हूबहू शक्ल वाली एक युवती की ढेरों वीडिओज़ वायरल हो रही है। श्रीदेवी की इस हमशक्ल का नाम दीपाली चौधरी है। दीपाली अक्सर श्रीदेवी के जैसे कपड़े पहन कर उनकी फिल्मों के डॉयलॉग बोलते हुए वीडियो शेयर करती है। यूजर्स दीपाली की इन वीडियो को देखकर हैरान हो रहे है,कई यूजर्स ने दीपाली की वीडिओज़ को श्रीदेवी की बेटी जहान्वी कपूर को भी टैग किया है और लिखा है जहान्वी शी इज लुकिंग लाइक योर मदर।
दिपाली के इंस्टाग्राम पर 30.2 k फॉलोवर्स हैं। दिपाली अक्सर देवी के फिल्मों के सीन और लिप सिंक करते हुए अपने वीडियोज शेयर करती हैं।

अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में वो श्रीदेवी की फिल्म लाडला के सीन की एक्टिंग करती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में दिपाली को रेड कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने ड्रेस के साथ रेड पर्ल नेकपीस और गोल्डन इयर रिंग्स भी पहने हुए हैं। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि उनका लुक बिल्कुल श्रीदेवी की तरह ही है। दिपाली के इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। फैंस उन्हें श्रीदेवी की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा बिल्कुल श्रीदेवी की तरह। एक दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा गुस्से में श्रीदेवी और भी अच्छी लगती हैं।

आप भी दीपाली की इन वीडिओज़ को इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं। और बताए कि आपको श्रीदेवी की हमशक्ल कैसी लगी।