• Home
  • News
  • Investigation started in PM security lapse: Team formed by the Center reached Punjab! DIG and SSP summoned, where Modi's convoy had stopped, interrogated there itself

पीएम सुरक्षा चूक में जांच शुरूः पंजाब पहुंची केन्द्र द्वारा गठित टीम! डीआईजी और एसएसपी तलब, जहां रूका था मोदी का काफिला वहीं पर ही पूछताछ

editor
  • Manoj Kumar
  • January 07, 2022 10:01 AM
Investigation started in PM security lapse: Team formed by the Center reached Punjab! DIG and SSP summoned, where Modi's convoy had stopped, interrogated there itself

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच के लिए आज केन्द्र सरकार द्वारा गठित टीम पंजाब पहुंची। इस दौरान टीम ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां पीएम मोदी का काफिला रूका था। इसके बाद टीम बीएसएफ के फिरोजपुर कैंप में गई। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी इंद्रबीर सिंह और एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस को यहीं तलब कर उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा उस दिन काफिले के आगे जाम वाली जगह पर तैनात रहे पुलिस कर्मचारियों से भी टीम पूछताछ कर रही है। इसके बाद पंजाब सरकार की तरफ से पीएम सिक्योरिटी का जिम्मा देख रहे ADGP जी. नागेश्वर राव और पंजाब के कार्यकारी DGP सिद्धार्थ चट्‌टोपाध्याय को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। बताया जा रहा है कि जहां पीएम मोदी का काफिला रुका था, वहां जाकर टीम ने देखा कि उस फ्लाईओवर के चारों तरफ किस तरह के हालात थे? प्रदर्शनकारी PM की कार से कितनी दूरी पर थे? इस दौरान वहां कितनी पुलिस तैनात थी? आसपास कौन-कौन से गांव हैं? वहां से बॉर्डर कितनी दूर है? इसके बाद टीम फिरोजपुर के SSP के दफ्तर की तरफ जा रही थी, लेकिन अचानक BSF कैंप में पहुंच गई। जहां पंजाब पुलिस के आला अफसरों से पूछताछ हुई। 
इधर, पंजाब सरकार ने PM का काफिला रोकने के आरोप में 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं है। थाना कुलगढ़ी में दर्ज इस मामले में मोगा-फिरोजपुर रोड पर प्यारेआणा फ्लाईओवर पर जाम लगाने वालों को आरोपी बनाया गया है। PM की सुरक्षा बड़ा मुद्दा बनने के बाद पंजाब सरकार इन्हें जल्द गिरफ्तार कर सकती है। इसको लेकर किसान संगठनों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


संबंधित आलेख: