क्या यूक्रेन में भारतीय तिरंगा बचा रहा है पाकिस्तानियों की जान? मोदी ने की थी सुरक्षा को लेकर पुतिन से बात,पाकिस्तानी पीएम बस बिरयानी खाकर आये,पाकिस्तानी टीवी में किया गया खुलासा!
रूस के गुस्से का शिकार हुए यूक्रेन में पिछले 6 दिनों से लगातार युद्ध जारी है। कई भारतीयों के साथ वहां पड़ोसी देशों के विद्यार्थी भी फंसे हुए है। यूक्रेन में कई इलाकों में रूसी सेना भारतीयों को उनकी गाड़ियों बसों इत्यादि में लगे तिरंगे की वजह से हमला नही कर रही है ऐसी तमाम वीडियो और यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों के इंटरव्यू बताते है कि यूक्रेन में तिरंगा आपकी सुरक्षा की गारंटी है। यूक्रेन से लौटे कुछ छात्रों ने जब यूक्रेन के हालातों के बारे में बताया और तिरंगा जान बचाने की गारंटी है बताया तो यूक्रेन में फंसे कुछ पाकिस्तानी और तुर्की छात्रों ने भी तिरंगा का सहारा लेते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए ताकि यूक्रेन में वो सुरक्षित रहें।
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानियों को भारतीय तिरंगे का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि कई जगह भारतीयों को भी बर्बरता झेलनी पड़ रही है लेकिन यूक्रेन के ,ज्यादातर इलाको में रूसी सेना ने भारतीयों को आश्वासन दिया है कि भारतीयों को नुकसान नही पहुंचाया जायेगा। ये दावा भी यूक्रेन से लौटे छात्रों द्वारा किया गया है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वहीं पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल में महिला एंकर को एक व्यक्ति इमरान खान की सरकार की नाकामी गिना रहा है जिसमे कहा जा रहा है पाकिस्तानी सरकार ने अपने छात्रों को अल्लाह के भरोसे छोड़ दिया है, जबकि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है, जिन्होंने आश्वासन दिया कि भारतीयों को सुरक्षित रूप से यूक्रेन से बाहर निकलने की हरसंभव मदद करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी ने यूक्रेन की सीमा से लगे देशों के प्रमुखों से भी बात की। सभी से आश्वासन लिया कि भारतीयों को बिना किसी समस्या के प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसी के बाद भारत सरकार ने यूक्रेन में फँसे भारतीय छात्रों को सुरक्षा के लिए अपने वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने की सलाह दी।
इन सब के बीच, पाकिस्तानी सरकार यूक्रेन में फँसे अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है। एक यूट्यूब चैनल के अनुसार, इन पाकिस्तानी छात्रों के पास वाहनों को किराए पर लेने, भारतीय झंडे को वाहनों पर चिपकाने और भारतीय होने का नाटक करते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था।हमारी एकमात्र गलती यह है कि हम पाकिस्तानी हैं।”
यूक्रेन में फँसे एक पाकिस्तानी छात्र ने यह कहा। यूट्यूब चैनल हिंदुस्तान स्पेशल ने यूक्रेन में फँसे पाकिस्तानी छात्रों को भी दिखाया। इन छात्रों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे बिना भोजन-पानी के वहाँ फँस गए हैं और पाकिस्तानी दूतावास से कोई भी उनके बचाव में नहीं आ रहा। एक छात्र पाकिस्तानी सरकार की आलोचना करते हुए कहता है, “दूतावास झूठ बोल रहा है कि उन्होंने सभी छात्रों को निकाल लिया है। सभी देश अपने लोगों को निकाल रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान को इसकी परवाह नहीं है।”भारतीय ध्वज को देखकर वहाँ के सैनिकों ने जो सम्मान दिया, वह हमारे लिए गर्व की बात है। हमें बिना किसी जाँच के जाने दिया जा रहा था। यह इशारा करता है कि भारत ने दुनिया भर में एक नाम बनाया है। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”
ए टू जेड नाम का एक और यूट्यूब चैनल है। 27 फरवरी को ही इस चैनल पर एक दूसरा वीडियो शेयर किया गया। इसमें एक भारतीय छात्र को यह कहते सुना जा सकता है कि कैसे उन्हें तीन देशों के माध्यम से सुरक्षित मार्ग प्रदान किया गया। वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने भारतीय ध्वज चिपका रखा था। भारतीय छात्र के विपरीत एक पाकिस्तानी छात्रा का कहना है कि “भारतीय हम से बेहतर हैं, हम पाकिस्तानी होने की कीमत चुका रहे हैं।”