• Home
  • News
  • Islamic agenda in Devbhoomi's school on Eid, principal's Tughlaqi decree in the name of dress code

ईद पर देवभूमि के स्कूल में इस्लामिक एजेंडा, ड्रेस कोड के नाम पर प्रिंसिपल का तुगलकी फरमान 

editor
  • Awaaz Desk
  • April 24, 2023 01:04 PM
Islamic agenda in Devbhoomi's school on Eid, principal's Tughlaqi decree in the name of dress code

देहरादून:  उत्तराखंड में अब इस्लामीकरण धीरे धीरे अपनी जड़ें मजबूत करता दिखाई दे रहा है,ये देवभूमि उत्तराखंड के लिये न सिर्फ चिंताजनक है बल्कि एक अलर्ट भी है। एक ओर जहां 2012 के बाद उत्तराखंड की डेमोग्राफिक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है तो वही अब उत्तराखंड के कुछ स्कूलों में भी इस्लामीकरण होना शुरू हो गया है। ऐसा ही एक और मामला राजधानी देहरादून से सामने आया है।देहरादून के गौतम इंटरनेशनल स्कूल, जिसे कुछ समय पहले श्री चैतन्य एकेडमी हैदराबाद ने खरीद लिया था,इसकी प्रिंसिपल अजहर सुल्ताना ने स्कूल में ही इस्लामिक एजेंडा लागू करना शुरू कर दिया। पहले प्रिंसिपल ने स्कूल परिसर से 200 मीटर की दूरी तक बच्चों को होली खेलने, रंग डालने, गुलाल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब ईद, रमजान अलविदा के दिन इस्लामिक एजेंडा चलाने में कोई कसर नही छोड़ी। स्कूल की प्रिंसिपल ने ईद के दिन के पूर्व संध्या जिस दिन अलविदा की नमाज थी , सभी बच्चों को सफेद कपड़े, गोल टोपी जैसा ड्रेस कोड निर्धारित कर स्कूल आने के लिए फरमान जारी कर दिया। जब अभिभावकों को इस बारे में जानकारी मिली तो प्रशासन में शिकायत दर्ज की गई,अभिभावकों ने जब हो हल्ला मचाया तो हैदराबाद तक भी शोर पहुंचा,और स्कूल प्रबंधकों ने प्रशासन के साथ बैठक की और फोन पर आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से देखेंगे । दोपहर तक स्कूल प्रबंधन ने प्रिंसिपल को बर्खास्त कर स्कूल से निकाल दिया और उप प्रधानाचार्य को दायित्व दे दिया। आपको बता दें कि देहरादून में स्कूल में इस्लामिक एजेंडे लागू करने की ये कोई नई घटना नहीं है , विकास नगर क्षेत्र में ब्राइट स्कूल के खिलाफ भी इस तरफ की शिकायतें प्रशासन में दर्ज हैं। इनके अलावा भी कई स्कूलों में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं


संबंधित आलेख: