• Home
  • News
  • Jayanti: Prime Minister Modi reached 'Always Atal'! Salute to former PM Vajpayee on his birth anniversary, many celebrities including President Murmu paid tribute

जयंतीः ‘सदैव अटल’ पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी! पूर्व पीएम वाजपेयी को जयंती पर किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू समेत तमाम हस्तियों ने अर्पित की श्रृद्धांजलि

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 25, 2022 04:12 AM
Jayanti: Prime Minister Modi reached 'Always Atal'! Salute to former PM Vajpayee on his birth anniversary, many celebrities including President Murmu paid tribute

नई दिल्ली। देशभर में आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती उल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूर्व पीएम अटल की 98वीं जयंती पर देशभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली में उनके स्मारक स्थल ‘सदैव अटल’ पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयंती पर पूर्व पीएम वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और हरदीप सिंह पुरी भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ में पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री की 98वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। उन्होंने ट्वीट किया कि मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपका ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। आप सभी को ‘सुशासन दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी की जयंती को BJP गुड गवर्नेंस डे के रूप में पूरे देश में मना रही है। समाधि स्थल पर ही आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अनूप जलोटा ने अटल जी के पसंदीदा भजन गाए। भाजपा देशभर में सभी बूथों पर अटल जयंती को व्यापक स्तर पर मना रही है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की कविताओं पर आधारित काव्यांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अटल जयंती के मौके पर ‘संकल्प अटल, हर घर नल का जल’ ​अभियान के तहत राज्य के 98,000 घरों को ‘नल कनेक्शन’ का तोहफा देगी।


संबंधित आलेख: