• Home
  • News
  • Jayanti Special: PM Modi pays tribute to Bapu and Shastri ji

जयंती स्पेशल : प्रधानमंत्री मोदी ने बापू व शास्त्री जी को किये श्रृद्धासुमन अर्पित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 02, 2021 01:10 PM
Jayanti Special: PM Modi pays tribute to Bapu and Shastri ji

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए। राष्ट्रपिता गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए मोदी ने कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म. जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर मैं बापू को नमन करता हूं। उनके आदर्श सिद्धांत दुनियाभर में प्रासंगिक हैं और लाखों लोगों को मजबूती देते हैं। बाद में प्रधानमंत्री राजधानी के राजघाट स्थित बापू के समाधि स्थल भी गए और उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वहां सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। वहीं लालबहादुर शास्त्री को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके मूल्यों और सिंद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। बाद में प्रधानमंत्री ने शास्त्री के समाधि स्थल विजय घाट पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


संबंधित आलेख: