• Home
  • News
  • Journey from the Hills to the 'City of Dreams' Set to Become More Affordable: Preparations Underway for Regular Operations of the Kathgodam-Mumbai Central Express, with a Massive Fare Reduction of Up to 30%

पहाड़ से मायानगरी का सफर होगा सस्ता: काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस के नियमित संचालन की तैयारी,किराए में 30% तक की होगी भारी कटौती

editor
  • Tapas Vishwas
  • April 13, 2026 08:04 AM
Journey from the Hills to the 'City of Dreams' Set to Become More Affordable: Preparations Underway for Regular Operations of the Kathgodam-Mumbai Central Express, with a Massive Fare Reduction of Up to 30%

हल्द्वानी। कुमाऊं से मुंबई की यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे ने काठगोदाम और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को अब नियमित रूप से संचालित करने की तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे के इस फैसले से न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि उनकी जेब पर पड़ने वाला बोझ भी करीब 30 फीसदी तक कम हो जाएगा।

अभी तक यह ट्रेन स्पेशल नंबर के साथ संचालित हो रही थी, जिसके कारण यात्रियों को विशेष श्रेणी का अधिक किराया चुकाना पड़ता था। अब रेलवे बोर्ड ने इसे स्थायी नंबर 21907/08 आवंटित कर दिया है। नियमित होने के बाद यह ट्रेन अब 'सुपरफास्ट एक्सप्रेस' के रूप में अपनी सेवा देगी। रेलवे के इस कदम से काठगोदाम, हल्द्वानी, लालकुआं और तराई क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।  वर्तमान में स्पेशल ट्रेन होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार शर्मा के अनुसार, नियमित संचालन की आधिकारिक तिथि जल्द घोषित की जाएगी। वर्तमान में काठगोदाम से मुंबई के लिए स्लीपर में करीब 430 रुपये, एसी थर्ड में 1120 रुपये और एसी सेकेंड में 1515 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।  काठगोदाम से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन की मांग काफी पुरानी थी। स्पेशल ट्रेन के रूप में इसकी सफलता को देखते हुए रेलवे ने इसे नियमित करने का निर्णय लिया है। सीधा मार्ग होने के कारण यह ट्रेन कम समय में सफर पूरा करती है, जिससे व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को काफी सुविधा होती है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के नियमित संचालन के लिए तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जैसे ही नियमित नंबर सिस्टम में अपडेट होगा, नई समय-सारिणी के साथ बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। रेलवे के इस निर्णय को क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
 


संबंधित आलेख: